जानें Zomato और Swiggy कैसे कमा रहे हैं पैसा

दोस्तों क्या अपने कभी सोचा हैं की Zomato और Swiggy इतना सारा डिस्काउंट कैसे देते हैं? इतना डिस्काउंट देने के बाद भी ये इतना सारा पैसा कैसे कमा रहे हैं। आज हम आपको यही बताएंगे कि इनका बिजनेस मॉडल क्या है। सबसे पहले आपको बता दें कि Zomato और swiggy लॉस में चल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इन कम्पनीज का वैल्यूएशन 25000 करोड़ रूपये के आस पास हैं और बड़े बड़े ग्लोबल इन्वेस्टर्स इन कम्पनीज में अपना पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं।

लेकिन सोचने वाली बात ये हैं कि घाटे में जाने के बाद भी इन्वेस्टर्स अपना पैसा इन कम्पनीज को क्यों दे रहे हैं । उदाहरण के तौर पे अगर Zomato की बात करें तो इस कंपनी के 3 बिजनेस सेग्मेंट्स हैं- फ़ूड डिलीवरी सर्विस, एडवरटाइजिंग सर्विस और बिज़नेस कंसल्टेंसी सर्विसेज।

फ़ूड डिलीवरी बिज़नेस- जैसे कि आप सब जानते होंगे कि Zomato और Swiggy अक्सर लोगों को 30 से 40% डिस्काउंट देते रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर कोई डिश रेस्टोरेंट में 100 रूपये में मिलती हैं तो वो जोमाटो या स्विग्गी पे 115 या 120 रूपये में मिलेगी।

तो आधा डिस्काउंट तो वो यहीं से कवर कर लेते हैं। और रेस्टोरेंट मालिक को भी कस्टमर को रेस्टोरेंट में बिठा के खिलने से उसको घर पे डिलीवर करना सस्ता पड़ता हैं तो वो zomato और Swiggy को और 15 -20% डिस्काउंट दे देते हैं, यानि कि 100 रूपये वाली डिश  80 -85 रूपये में।

इसी तरह से zomato 30 -40% डिस्काउंट कवर करके नो लॉस नो प्रॉफिट के साथ डिलीवरी कर रहा है। और zomato डिलीवरी करने वालों को ज्यादा पैसे दे रहा है जिसके चलते वो फ़ूड डिलीवरी में घाटे में चल रहे हैं।

एडवरटाइजिंग सर्विस- जैसे कि आप जोमाटो की एप में कोई डिश सर्च करते हैं तो जो आपको सबसे ऊपर रेस्टोरेंट्स दिखाई देंगे उनको सबसे ऊपर दिखने के लिए या फिर किसी रेस्टोरेंट की एड लगाने के लिए zomato अलग से फीस लेता है और इस तरीके से फीस से वो उसी रेस्टोरेंट की डिशेस पे डिस्काउंट दे रहा है।

बिज़नेस कंसल्टेंसी सर्विसेज – zomato के पास ये सब जानकारी है कि कौनसी स्टेट के कौनसे हिस्से में कोनसा फ़ूड ज्यादा चलता है और किस रेस्टोरेंट का चलता है । इसी तरह अगर आप कोई नया रेस्टोरेंट खोलके उसे जोमाटो से जोड़ते हैं तो जोमाटो आपको बताएगा कि आपको कैसी डिशेस रखनी चाहिए और डिशेस का प्राइस क्या रखना चाहिए।

इसी तरीके से zomato आपके लिए बिजनेस प्लान तैयार करता है और आपके रेस्टोरेंट को चलने में मदद करता है। इसके बदले zomato काफी मोटी फीस लेता है। इसी तरह इस डेटा की वजह से ही इन्वेस्टर्स इन्वेस्ट कर रहे हैं। क्योकि आने वाले समय में या तो Swiggy और zomato के बिना कोई रेस्टोरेंट चल नहीं पायेगा या फिर या अपने रेस्टोरेंट खोला तो कोई इनका मुकाबला नहीं कर पायेगा। तो आप भी इनमे इन्वेस्ट कर सकते हैं और आने वाले समय में खूब कमाई कर सकते हैं।