यहां मिलता है सबसे सस्ता डीज़ल, दो रुपए से भी कम है एक लीटर डीज़ल की कीमत

जैसे कि आप जानते हैं कि हमारे देश में दिन बी दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी कारण बहुत से लोगों ने अपने निजी वाहनों से सफर करना भी बंद कर दिया है। वहीं दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां एक लीटर डीजल सिर्फ 1.63 रुपये में मिल जाता है। इसी तरह आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां दुनिया का सबसे सस्ता डीजल मिलता है।

ईरान

आपको बता दें कि ईरान एशिया के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ईरान में डीजल सिर्फ 1.63 रुपये प्रति लीटर मिलता है। ऐसा इसीलिए होता है क्योकि ईरान में कच्चे तेल का उत्पादन होता है जिस कारण वहां पेट्रोल का दाम भी बहुत कम है।

सऊदी अरब

आप जानते होंगे कि दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको, सऊदी अरब है। इसी कारण सऊदी अरब भारत के साथ साथ और भी कई देशों को कच्चा तेल बेचता है। इसी कारण सऊदी अरब में डीजल की कीमत सिर्फ 8.93 रुपये प्रति लीटर है।

अल्जीरिया

अल्जीरिया दुनिया के सबसे सस्ते डीजल के मामले में तीसरे स्थान पर है। यहां पर एक लीटर डीजल की कीमत सिर्फ 13.79 रुपये है। साथी ही यहां पेट्रोल भी बहुत सस्ता है।

सूडान

सस्ते डीज़ल के मामले में चौथे स्थान पर आता है सूडान। उत्तर-पूर्व अफ्रीका में स्थित इस स्थल-रुद्ध देश में एक लीटर डीजल सिर्फ 13.90 रुपये में मिलता है।

इक्वाडोर

इक्वाडोर दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। इसके उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है। यहां एक लीटर डीजल की कीमत 19.52 रुपये है।