मदर डेयरी के साथ ऐसे शुरू करें बिज़नेस, 30% तक मिलता है रिर्टन

अगर आप अपना बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये सबसे बढ़िया मौका है। हम आज आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे आप कम से कम 30 प्रतिशत तक रिटर्न ले सकते हैं। आपको बता दें कि मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स अपने ब्रांड सफल का बिजनेस बढ़ाने के लिए इसके आउटलेट्स बढ़ाने जा रही है।

इसी प्लान के तहत मदर डेयरी इस ब्रांड के अंतर्गत इस साल के अंत तक 400 से भी ज्यादा आउटलेट्स शुरू करने वाली है। खास बात ये है कि कंपनी द्वारा ये नए आउटलेट्स फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत शुरू किये जाएंगे। जिसके चलते आप भी कंपनी से फ्रैंचाइजी लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं और काफी अच्छा रिटर्न प् सकते हैं।

अगर आप मदर डेयरी के ब्रांड सफल की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 5 लाख रुपए इन्वेस्ट करने होंगे। खास बात ये है कि शुरआत में आपको सिर्फ 50000 रुपए फीस के तौर पर देने होंगे। फीस देने के बाद आपको बिजनेस शुरू करने के लिए 500 स्क्वायर फीट की जगह लेनी होगी।

कंपनी का कहना है कि मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स की फ्रेंचाइजी पर जितना इन्वेस्ट करेंगे, आपको उसका 30 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा। साथ ही कंपनी का ये दावा भी है कि फ्रैंचाइजी लेकर आप पहले महीने से ही कमाई शुरू कर सकते हैं और अपने जो पैसा इन्वेस्ट किया होगा वो करीब दो साल में पूरा हो जाएगा।

आपको बता दें कि कंपनी द्वारा आउटलेट का एक्सपेंशन जोन वाइज किया जाएगा। सबसे पहले उत्तर भारत की बात करें तो उत्तर भारत में कंपनी दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आउटलेटस दे रही है। इसी तरह दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आप सफल की फ्रैंचाइजी ले सकते हैं।

इसके बाद पूर्वी भारत की बात की जाए तो कंपनी असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणांचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में फ्रैंचाइजी देगी। पश्चिम भारत में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा, मध्य भारत में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और कंपनी द्वारा पुडुचेरी, चंडीगढ़, लक्षद्वीप और दमन-द्वीप केंद्र शासित प्रदेशों में भी आउटलेट्स दिए जा रहे हैं।

Mother Dairy Fruits and Vegetables में हॉर्टिकल्चर के बिजनेस हेड प्रदीप्ता कुमार साहू का कहना है कि “फ़िलहाल उनकी कंपनी के फ्रैंचाइजी आउटलेट्स और कंपनी ओन्ड आउटलेट्स सिर्फ दिल्ली में हैं। इस बिजनेस में काफी ज्यादा लेबर की जरूरत होती है क्योंकि ये बिजनेस फ्रेश फ्रूट्स और वेजिटेबल्स से जुड़ा हुआ है। इसीलिए विस्तार फ्रेंचाइजी मॉडल ज्यादा कारगर साबित होता है। ग्राहक ताज़े फल और सब्जी की काफी डिमांड करते हैं, जिसके चलते सफल की फ्रेंचाइजी कामयाब रहती हैं।”

इस तरह लें फ्रैंचाइज़ी

इस कंपनी से फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आप सीधे कंपनी की वेबसाइट पर जाकर या फ्रेंचाइज इंडिया के जरिए फ्रैंचाइजी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स पे जाकर आपको फ्रेंचाइजी लेने के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी।