एकदम से गिरे सोने के भाव, जानें आज के भाव

दोस्तों जैसे कि आप जानते हैं कि सोने की कीमत लगातार बढ़ती रहती हैं और पिछले में सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन अब सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को सोने की कीमत में 222 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। ऐसा इस लिए हुआ क्योकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत गिरने के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी सोने की डिमांड कम हो रही है।

कीमत कम होने के बाद अब दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 222 रुपए तक कम होकर अब 43,358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। साथ ही डिमांड में कमी के कारण चांदी की कीमत भी लुढ़क गई है। चांदी की कीमत में भी शुक्रवार को 60 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

बता दें कि 99.9 फीसदी की शुद्धता वाला सोना करीब 43,358 रुपए प्रति 10 ग्राम भाव पर पहुंच गया है। हलाकि इससे पहले गुरुवार सोने की कीमतों में उछाल के बाद ये करीब 43,513 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद से ही सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। भारत के साथ वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट नज़र आई। न्यूयार्क में सोना 1,632 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.25 डॉलर प्रति औंस पर रही।

चांदी की बात करें तो शुक्रवार को चांदी 60 रुपए गिरकर 48,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। माहिरोंका कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में गिरावट आने के कारण ही सोने की कीमत पर दवाब पड़ा और अगले काफी दिन तक ये दबाव जारी रहने के चलते कीमतें और भी गिर सकती हैं।