सोना लेने से पहले करो थोड़ा इंतज़ार, जल्द ही इतनी कम कीमत पर मिलेगा सोना

दोस्तों जैसे कि आप जानते हैं कि सोने की कीमत लगातार बढ़ती रहती हैं और पिछले कुछ समय में सोने की कीमत लगातार रिकॉर्ड स्तर पर चल रही हैं। लेकिन अब अगर आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। क्योकि जल्द ही सोनी की कीमतों में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।

महामारी के कारण सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन अब वैक्‍सीन की खबरों ने इसकी लगाम खींच दी है। शेयर बाजार के रफ्तार पकड़ने और रूपये में मजबूती आने से अब सोने में निवेश उतना आकर्षक नहीं रहा। इसी कारण इसके दाम तेजी से गिर रहे हैं। बता दें कि सोने के भाव में पिछले तीन हफ्ते में 4000 रुपए तक की गिरावट आई है।

साथ ही सोना रिकॉर्ड हाई से 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक कम हो गया है। अब सोने के भाव में तेजी की कोई उम्मीद भी नहीं है। माहिरों का कहना है कि फरवरी 2021 तक गोल्‍ड के भाव 42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी कमी देखने को मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार सोने का भाव अगस्‍त में 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। यह सोने का सबसे उच्चतम स्तर था। लेकिन अब दिल्‍ली सराफा बाजार में बीते शुक्रवार को सोने का भाव 48,142 रुपए प्रति 10 ग्राम था। यानि कि सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर से 8,058 रुपए कम हो गयी है। माहिरों के अनुसार फरवरी तक सोने के भाव में बड़ी गिरावट की सम्भवना है।

क्रोना वैक्‍सीन को लेकर आ रही सकारात्‍मक खबरों के कारण सोने के भाव में उम्‍मीद से ज्‍यादा तेज गिरावट आई है। इसी तरह रुपए में भी लगातार मजबूती आ रही है । तो अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको फरवरी के महीने तक रुक जाना चाहिए।