अगर अंग्रेज़ भारत ना आते तो ऐसा होता हिंदुस्तान

दोस्तों हम सभी जानते हैं कि हिंदुस्तान पहले सोने की चिड़िया हुआ करता था। लेकिन अंग्रेज़ों ने हिंदुस्तान पर कब्ज़ा कर इसे लूटा और आर्थिक रूप से बेहाल कर दिया। इतिहास गवाह है कि विदेशिओं में से सबसे ज्यादा अंग्रेज़ों ने हिंदुस्तान पर शासन किया। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर अँगरेज़ कभी भारत नहीं आते तो आज हमारा हिंदुस्तान कैसा होता?

हमारे देश के बहुत से लोग अंग्रेजी शासन काल को अच्छा भी कहते हैं तो वहीं कुछ बुरा बताते हैं। आज हम आपको बताएंगे की हकीकत कया है। आपको बता दें कि शुरुआत में कुछ अँगरेज़ सिर्फ व्यापर के लिए हिंदुस्तान आये थे। लेकिन हमारा देश उन्हें इतना भा गया कि वो हमारे ऊपर शासन करने की सोचने लगे और इस में सफल भी हुए।

उसके बाद लगभग 300 साल तक अंग्रेज़ों ने हमारे देश पर शासन किया। भारत को सोने की चिड़िया ऐसे ही नहीं कहा जाता था, भारत में कोहिनूर के साथ साथ दुनिया का सबसे बड़ा अनमोल रत्न और हीरे जवाहरात का खज़ाना था। यानि कि अंग्रेज़ों के शासन काल से पहले भारत के जितनी सम्पत्ति किसी और देश के पास नहीं थी।

आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि गुलामी के दौर में अँगरेज़ भारत से हर साल 4 मिलियन पाउंड्स की दौलत ले जाते थे। लेकिन इस समय के दौरा ब्रिटिश हकूमत ने एक ओर जहां भारत में सामाजिक और आर्थिक रूप से शोषण किया तो वहीँ कुछ ऐसी चीज़ें भी दीं जिसे चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता।

पुरे भारत पर कब्ज़ा करने के बाद सबसे पहले अंग्रेज़ों ने भारत की कृषि व्यवस्था को कमज़ोर किया। पारम्परिक फसलों की जगह किसानों को तिल, चाय, तम्बाकू जैसी फसलों को उगने के लिए मज़बूर किया गया। उनका उद्देश्य ये था कि इन फसलों को इंटरनेशनल मार्किट में बेचकर वो ज़्यादा से ज़्यादा मुनाफा कमा सकें।

इसी तरह कृषि में बहुत से काम गलत किये गए जिससे ये कहा जा सकता है कि अगर अँगरेज़ भारत नही आते तो आज हमारा देश कृषि के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शुमार होता । इसी तरह अंग्रेज़ों ने भारत के बहुत से उद्योगों को सिर्फ खुद मुनाफा कमाने के लिए बर्बाद किया। पूरी जानकारी के लिए निचे दी गयी वीडियो देखें….

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us unnatkheti@gmail.com