मार्किट में आ गया जंबो सिलेंडर, एक सिलेंडर से बनेगा 1000 लोगों का खाना

दोस्तों किसी भी शादी समारोह या बड़े आयोजन में खाना बनाने के लिए अक्सर तीन से चार सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। इसी तरह घर में भी बड़ा फंक्शन हो तो एक सिलेंडर पर खाना बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जंबो सिलेंडर लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि अब आप एक जंबो सिलेंडर से हजारों लोगों का खाना बना सकेंगे। साथ ही ये सस्ता और किफायती भी है।

बता दें कि इस सिलेंडर को फ़िलहाल कंपनी ने कानपुर में लॉन्च किया है। जानकारी के अनवर आपको बता दें कि इंडियन ऑयल द्वारा लांच किया गया जंबो सिलेंडर काफी ज्यादा वजनी है। बाजार में बिकने वाला आम सिलेंडर 14, 19 और 47.5 किलोग्राम का होता है। लेकिन जंबो सिलेंडर का वज़न 425 किलोग्राम है। इसी लिए ये सिलेंडर किसी भी बड़े समारोह के लिए पर्याप्त है।

जैसे कि आप जानते हैं कि वेडिंग सीजन चल रहा है और इस सीज़न में ये जंबो सिलेंडर काफी फायदेमंद साबित होगा है। बता दें कि इस सिलेंडर को इस साल आम लोगों के लिए पेश किया गया है जबकि साल 2017 में इसे उद्योगों के लिए लॉन्च किया गया था।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड का जंबो सिलिंडर कई जरूरतों को एक साथ पूरा करने की क्षमता रखता है। हलाकि फ़िलहाल इस सिलेंडर की सप्लाई देश में हर जगह नहीं होगी। इस सिलेंडर को कंपनी ने अभी के लिए सिर्फ कानपुर में लॉन्च किया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि बहुत जल्द ये दूसरे शहरों के ग्राहकों के पास भी पहुंच जाएगा।