सोना खरीदने का सबसे बढ़िया मौका, सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें आज के भाव

दोस्तों जैसे कि आप जानते हैं कि सोने की कीमत लगातार बढ़ती रहती हैं और पिछले में सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन अब पिछले कुछ महीनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो ये सबसे बढ़िया समय है। ताज़ा कीमतों की बात की जाए तो सोना अपने सबसे ऊँचे स्तर से करीब 7300 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है।

सोने की कीमतों ताज़ा कीमतों की बात करें तो इस समय 24 कैरेट सोने का भाव 50850 रुपए प्रति दस ग्राम है। इसी तरह चांदी की कीमतें भी लगातार कम हो रही हैं और इस समय चांदी 63400 रुपए प्रति किलो है। अंत्तराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में थोड़ी तेज़ी जरूर देखि गयी है।

इस तेज़ी के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 816 रुपये की तेजी के साथ 49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,614 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 3,063 रुपये के उछाल के साथ 64,361 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी थी। लेकिन त्यौहार का सीज़न खत्म होते ही सोने और चांदी की कीमतें लगातार निचे आ रही हैं।

माहिरों के अनुसार फिलहाल सोने के भाव में तेजी की कोई उम्मीद नहीं है इसी लिए ये सबसे बढ़िया मौका है। फरवरी 2021 तक सोने के भाव और भी निचे आने की उम्मीद है और सोना 42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच सकता है। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।