ऐसे बनाई जाती हैं टाइल्स, वीडियो देखें

दोस्तों आज के समय में हम घर में हर जगह फेंसी टाइल्स लगवाते हैं और ये बहुत से अलग अलग साइज़ और डिज़ाइन में आती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर टाइल्स को कैसे बनाया जाता है? अगर आपको नहीं पता तो आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं कि टाइल्स को कैसे बनाया जाता है। आज हम आपको टाइल्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट दिखाएंगे।

ये बहुत बड़ी फैक्ट्री है और इस में हर समय करीब 4 लाख बॉक्सेस टाइल्स तैयार रहती हैं। यानि करीब 24 से 25 लाख टाइल्स यहां पे पड़ी रहती हैं। टाइल्स बनाने के लिए सबसे पहले मिटटी को एक कन्वेयर बेल्ट की मदद से मशीन तक लेजाया जाता है और उसमें टाइल्स के खांचे में मशीन मिटटी को डालती है। उसके बाद ऊपर से एक हाइड्रोलिक प्रेस इसको दबाती है है और टाइल्स तैयार होक बाहर निकलती रहती हैं।

इस तरीके से मिटटी से प्लेन टाइल्स को तैयार किया जाता है और उसके बाद इन्हे आगे के यूनिट में लेजाया जाता है। इसी तरीके से दूसरी मशीन्स में अलग अलग डिज़ाइन्स और अलग अलग साइज़ के खांचे में टाइल्स तैयार की जाती हैं। यानि मशीने एक तरह ही होती हैं लेकिन उनमे खांचे अलग अलग तरह के लगाए गए होते हैं।

इसके बाद टाइल्स को आगे भेजा जाता है जहां पर इन्हे पकाया जाता है। टाइल्स को फायरिंग रेंज के अंदर अच्छी तरह से पकाया जाता है। इसके लिए पहले इन्हे हीटर से गुज़ारा जाता है ताकि इनमे थोड़ा सा भी मॉइश्चर ना रहे और ये अच्छी तरह से पक जाएं। टाइल्स बनाने का इसके आगे का प्रोसेस जानने के लिए निचे दी गयी वीडियो देखें….

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us unnatkheti@gmail.com