बैंक का चेक भरते समय कभी ना करें ये गलती, जाने चेक भरने का सही तरीका

दोस्तों बहुत से लोगों को बैंक का चेक भरने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती और कई बार गलत चेक भरने के कारण हमें किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। इसी लिए आज हम आपको SBI बैंक का Self का चेक भरने का सही तरीके बताने वाले हैं। हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि चेच भरते समय कौनसी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सबसे पहले चेक के ऊपर लिखने वाली तारिख के बारे में बात करें तो इसमें आपको DD में दिन, MM में महीना और YYYY में आपको साल लिख देना है। आपको बता दें कि इसमें आप जो तारिख लिखेंगे उस तारिख से लेकर 3 महीने तक ये चेक वैलिड रहेगा। यानि कि तीन महीने बाद आपको इस चेक से पेमेंट नहीं दी जाएगी।

इसके बाद जहां पर PAY लिखा होता है इसके आगे आपने उस व्यक्ति के बारे में लिखना है जिसे आप पेमेंट देना चाहते हैं। अगर आप खुद चेक से पेमेंट लेना चाहते हैं तो यहां पर आपको Self लिख देना है। अगर आप हिंदी में लिख रहे हैं तो आप स्वयं या खुद भी लिख सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर आपके चेक पर (या धारक को/ OR BEARER लिखा हुआ है तो सेल्फ का चेक भरते समय इसे जरूर काट दें।

अगर आपने इसे नहीं काटा और आपका चेक गुम हो जाता है तो जिस व्यक्ति को ये चेक मिलेगा वो भी बैंक में जाकर पेमेंट ले सकता है और बैंक उसको पेमेंट दे देगा। अगर आप किसी और व्यक्ति के नाम पर भी चेक देना चाहते हैं तो फिर भी इसे काट दें। इसी तरह चेक भरते समय बाकि सावधानियों के बारे में जानने के लिए निचे दी गयी वीडियो देखें….

https://youtu.be/lICnu5JY5W8?t=8

*Terms of Service – We do not have the copyright of this Content on this website. The copyright under to the respective owners of the videos uploaded to You tube . If you find any Content encroach your copyright or trademark, and want it to be removed or replaced by your original content, please contact us unnatkheti@gmail.com